Azamgarh :मिलावटी मिठाई बनाने वाले गिरोह का पर्दाफास

मिलावटी मिठाई बनाने वाले गिरोह का पर्दाफास

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव

बरामदी मिल्क केक, रंगीन बर्फी, डोडा बर्फी, बादाम रोल कुल 80 कुन्तल अपमिश्रित मिठाई, 21 डिब्बा गोविन्दा पोस्टर कलर 501( केमिकल), शक्कर 54 बोरी, सूजी 24 बोरी, दूध पाउडर 17 बोरी, रिफांइड तेल 41 टीन, घरेलू गैस सिलेण्डर 15 अदद, ग्लूकोज सीरा 03 ड्रम (प्रत्येक ड्रम 200 लीटर का), 01 बोरी फिटकरी, 1500 खाली मिठाई पैकिंग डिब्बा के साथ 10 अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक 25.10.2024 को थानाध्यक्ष चन्द्रदीप कुमार मय हमराह के साथ क्षेत्र में मौजूद थे कि पुलिस को गोपनीय सूचना मिली कि कुछ लोगों द्वारा ग्राम सेमरा में प्रदीप मद्देशिया पुत्र मेवालाल मद्देशिया के घर कुछ लोग मिलकर भारी मात्रा में अपमिश्रित मिठाईयों का निर्माण व विक्रय हेतु भण्डारण किया जा रहा है जिसके सेवन से मानव जीवन के लिये संकटपूर्ण रोग का संक्रमण फैल सकता है। जिसकी सूचना व0उ0नि0 संजय कुमार सिंह मयहमराह कर्मचारीगण हस्बुल तलब तथा उच्चधिकारी को देकर पुलिस व खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ संयुक्त टीम गठित कर हम पुलिस टीम द्वारा अपमिश्रित मिठाई की फैक्ट्री व गोदाम में रेड मारी गई। जिसमें 10 अभियुक्तों को ग्राम जमालपुर मधेसिया से रात्रि करीब 01.00 बजे विभिन्न प्रकार की मिल्क केक, रंगीन बर्फी, डोडा बर्फी, बादाम रोल कुल 80 कुन्तल अपमिश्रित मिठाई, 21 डिब्बा गोविन्दा पोस्टर कलर 501( केमिकल), शक्कर 54 बोरी, सूजी 24 बोरी, दूध पाउडर 17 बोरी, रिफांइड तेल 41 टीन, घरेलू गैस सिलेण्डर 15 अदद, ग्लूकोज सीरा 03 ड्रम (प्रत्येक ड्रम 200 लीटर का), 01 बोरी फिटकरी, 1500 खाली मिठाई पैकिंग डिब्बा व केमिकल युक्त पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 225/24 धारा 274/275 बीएनएस 2023 व 51/52 खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 थाना तहबरपुर आजमगढ़ पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
1.जय प्रकाश पुत्र फेरन निवासी हुसैनाबाद थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ उम्र 55 वर्ष
2. सूरज गौड़ पुत्र जयप्रकाश निवासी हुसैनाबाद थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ उम्र 25 वर्ष 3. अशोक वर्मा पुत्र सियाराम निवासी बरना थाना फतेहाबाद जनपद आगरा उम्र 32 वर्ष
4. धीरज वर्मा पुत्र सियाराम निवासी बरना थाना फतेहाबाद जनपद आगरा उम्र 25 वर्ष
5. मेघनाथ पुत्र शोभाराम निवासी बरना थाना फतेहाबाद जनपद आगरा उम्र 19 वर्ष
6. कालीचरन पुत्र रम्भोगी निवासी बरना थाना फतेहाबाद जनपद आगरा उम्र 27 वर्ष
7. निरंजन पुत्र नथीलाल निवासी बरना थाना फतेहाबाद जनपद आगरा उम्र 42 वर्ष
8. केशव पुत्र पप्पू लाल निवासी बरना थाना फतेहाबाद जनपद आगरा उम्र 24 वर्ष
9. जगराम पुत्र दाताराम निवासी बरना थाना फतेहाबाद जनपद आगरा उम्र 32 वर्ष
10. लवकुश पुत्र हरवान सिंह निवासी बरना थाना फतेहाबाद जनपद आगरा उम्र 23 वर्ष
बरामदी मिल्क केक, रंगीन बर्फी, डोडा बर्फी, बादाम रोल कुल 80 कुन्तल अपमिश्रित मिठाई, 21 डिब्बा गोविन्दा पोस्टर कलर 501( केमिकल), शक्कर 54 बोरी, सूजी 24 बोरी, दूध पाउडर 17 बोरी, रिफांइड तेल 41 टीन, घरेलू गैस सिलेण्डर 15 अदद, ग्लूकोज सीरा 03 ड्रम (प्रत्येक ड्रम 200 लीटर का), 01 बोरी फिटकरी, 1500 खाली मिठाई पैकिंग डिब्बा
उपरोक्त सभी व्यक्तियों से पूछताछ पर बताये कि साहब दीपावली त्योहार पर मिठाईयों की भारी मात्रा में मांग होती है जिसको हम लोग दूध पाउडर, ग्लूकोज सीरा, शक्कर, फिटकरी, सूजी और गोविन्दा पोस्टर कलर 501 आदि सामग्रियों की मिलावट कर अपमिश्रित मिठाईया बनाते है जो कम लागत में बन जाती है और उसको बाजार में ज्यादा भाव में बेच कर अधिक मुनाफा कमाते है। हम सभी अपने आर्थिक, भौतिक व दुनियावी लाभ हेतु उक्त बने अपमिश्रित मिठाईयों को आसपास के बाजारों दुकानों पर नकली को असली बनाकर बेचते है। नकली मिठाईयों को तैयार करने हेतु बनारस व आगरा से सामान को मंगाते है। यह काम हम लोग करीब 02 वर्षों से कर रहे है। इस प्रकार जुर्म स्वीकार करते हुए अपनी सफाई अपने अधिवक्ता के माध्यम से माननीय न्यायालय में देना बता रहे है।
मु0अ0सं0 225/24 धारा 274/275 बीएनएस 2023 व 51/52 खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 थाना तहबरपुर आजमगढ़ के आधार पर
(1)थानाध्यक्ष चन्द्रदीप कुमार थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़(2) व0उ0नि0 संजय कुमार सिंह थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़(3) हे0का0 बब्बन यादव थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़(4) का0 राहुल कुमार थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़(5) का0 रत्नेश कुमार सिंह थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़(6) का0 ताहिर अली थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़(7) का0 मिथिलेश शाह थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़(8) का0 अरविन्द कुमार थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़(9) म0का0 रेखा देवी थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़(10) म0का0 रिंकी शर्मा थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़(11)  केशव प्रसाद तहसीलदार निजामाबाद जनपद आजमगढ़(12)  कृति आनन्द खाद्य सुरक्षा अधिकारी क्षेत्र निजामाबाद, जनपद आजमगढ़
(13)  शीत कुमार सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी क्षेत्र बूढ़नपुर, जनपद आजमगढ़
(14)  गोविन्द यादव खाद्य सुरक्षा अधिकारी क्षेत्र मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
(15)  मोहम्मद यूनुस लेखपाल शेखपुर ओसामा तहसील निजामाबाद जनपद आजमगढ़
(16) लवकुमार राय लेखपाल क्षेत्र सरदहा जमालपुर मधेसिया तहसील निजामाबाद जनपद आजमगढ़

Related Articles

Back to top button