जबलपुर में चाकू के नोक पर युवती से रेप,युवती खाया जहर,मौत
In Jabalpur, a girl was raped at knife point, the girl ate poison and died

जबलपुर से करीब 35 किलोमीटर दूर गोसलपुर थाना अंतर्गत एक गांव में रहने वाली 22 वर्षीय युवती ने शनिवार की देर रात सल्फास खा लिया। घटना के बाद युवती को इलाज के लिए तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान युवती ने रविवार की दोपहर को दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि रविवार की शाम जब वह गांव से बाहर जा रही थी, उसी दौरान गांव के ही एक युवक ने जबरन उसके साथ रेप किया था। आरोपी ने चाकू की नोक पर पीड़िता को धमकी दी कि अगर किसी से कुछ भी कहा तो जान से खत्म कर दूंगा। ड़री युवती अपने घर आई और गुमसुम हो गई। परिजनों ने कई बार उससे पूछा पर उसने कुछ नहीं कहा और आखिरकार देर रात अपने कमरे में जाकर सल्फास खा लिया।
रविवार की सुबह जब युवती कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिवार वालों ने सोचा, रविवार है, इसलिए देर तक सो रही है। सुबह 10 बजे परिवार वालों ने दरवाजा खटखटाया तब भी जब कुछ आवाज नहीं आई तो दरवाजा तोड़ा देखा कि युवती अचेत अवस्था में पड़ी है। परिवार वाले तुरंत उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज ले गए जहां आईसीयू में उसे भर्ती किया गया। परिजनों के सामने जब डाक्टर ने सल्फास खाने की वजह पूछी तो उसने बताया कि गांव में ही रहने वाले राम पटेल नाम के एक युवक ने उसके साथ रेप किया था, इसी के चलते सल्फास खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इलाज के दौरान अखिरकार युवती ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गोसलपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और परिजनों के कथन पर राम पटेल नाम के युवक पर रेप का मामला दर्ज कर उसे रविवार की शाम को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक बैचलर ऑफ आर्ट्स तक पढ़ी युवती एक प्राइवेट स्कूल में बच्चों को पढ़ाती थी। परिजनों के मुताबिक युवती ने एक दो बार पहले भी घर में बताया था कि गांव का एक लड़का छेड़खानी करता है, पर परिवार वालों ने युवती से कहा कि तुम सीधे स्कूल से घर और घर से स्कूल आओ, रास्ते मे कौन क्या बोल रहा है, इस पर ध्यान मत दो। युवती ने भी परिवार वालों की बात मान ली और छेड़खानी को नजरअंदाज कर दिया। एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि गोसलपुर पुलिस ने आरोपी राम पटेल के खिलाफ रेप का मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



