१३६ भिवंडी पश्चिम विधान सभा से कांग्रेस उम्मीदवार दयानन्द चोरघे ने हजारो समर्थकों के साथ किया नामांकन
Congress candidate from 136 Bhiwandi West Assembly constituency Dayanand Chorghe filed his nomination along with thousands of supporters

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी
रिपोर्ट :रवि तिवारी
भिवंडी – वघिधान सभा १३६ भिवंडी पश्चिम से महाविकास आघाड़ी से कांग्रेस के दयानन्द चोरघे को उम्मीदवार बनाकर चुनावी मैदान में उतारा है। नामांकन के अंतिम दिन, इंडिया गठबंधन महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवार अपने घटक दलों के नेताओं और हजारों समर्थकों के साथ भिवंडी कांग्रेस कार्यालय से चुनाव कार्यालय तक विशाल रैली निकालकर शक्ती प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर इंडिया गठबंधन महाविकास आघाड़ी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। जो अपने प्रतीक पार्टी का झंडा और नारों के साथ कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन देने के लिए उत्साहित देखे गये। चुनाव कार्यालय पर पर्चा दाखिल करने के बाद अपने संबोधन में दयानन्द चोरघे ने कहा कि पिछले १० वर्षों में भिवंडी पश्चिम क्षेत्र विकास की ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया है। और अब समय आ गया है कि क्षेत्र का विकास हो। उन्होंने मतदाताओं से वादा किया कि यदि उन्हें चुना गया, तो वे क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगे। इस रैली के साथ महाविकास आघाड़ी ने भिवंडी पश्चिम में अपनी एकजुटता और मजबूत उपस्थिति का संदेश दिया।


