Azamgarh :1 नवंबर को जिलाधिकारी ने किया सार्वजनिक अवकाश की घोषणा 9 नवंबर को खुले रहेंगे सभी कार्यालय

1 नवंबर को जिलाधिकारी ने किया सार्वजनिक अवकाश की घोषणा 9 नवंबर को खुले रहेंगे सभी कार्यालय

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
जिलाधिकारी  नवनीत सिंह चहल ने बताया है कि दीपावली का पर्व दिनांक 31 अक्टूबर 2024 के साथ-साथ 01 नवंबर 2024 को भी मनाया जा रहा है। शासन स्तर पर निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 के अधीन दिनांक 01 नवंबर 2024 को उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। सार्वजनिक अवकाश दिनांक 01 नवंबर 2024 को इस शर्त के अधीन घोषित किया गया है कि 09 नवंबर 2024 को शासकीय कार्यालय सामान्य कार्य दिवस की भांति खुले रहेंगे।
उक्त आदेश के अनुपालन में जनपद आजमगढ़ में दिनांक 01 नवंबर 2024 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है एवं दिनांक 09 नवंबर 2024 को शासकीय कार्यालय सामान्य कार्य दिवस की भांति खुले रहेंगे।

 

Related Articles

Back to top button