भिवंडी मनपा यातायात समस्या से निपटने के लिये खर्च करेगी ५ करोड़ रुपये

Bhiwandi Municipal Corporation will spend Rs 5 crore to deal with traffic problems

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी

रवि तिवारी

भिवंडी -भिवंडी शहर निजामपुर महानगर पालिका परिसर के अंतर्गत आने वाली लगभग सभी सड़कों की हालात बेहद खराब हो जाने के कारण यातायात की भारी समस्या उत्पन्न हो गई है।जिसके कारण नागरिकों को भारी मुशीबत का सामना करना पड़ रहा है। इस गंभीर समस्या को ध्यान में रख कर यातायात विभाग के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुधाकर खोत ने भिंवंडी मनपा प्रशासक आयुक्त अजय वैद्य व संबंधित अधिकारियों को कई बार पत्र देकर सड़कों की हालात और यातायात जाम की भारी समस्या से नागरिकों को हो रही भारी परेशानी से अवगत कराया था। उसके बाद भिवंड मनपा प्रशासक आयुक्त अजय वैद्य ने सड़क दुरुस्ती के नाम पर ५ करोड़ खर्च करने का निर्णय लिया है। जिससे भिवंड शहर में यातायात जाम की समस्या से राहत मिल जायेगी।
यातायात विभाग के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुधाकर खोत ने भिवंडी मनपा प्रशासक आयुक्त अजय वैद्य को पत्र व्दारा लिखकर यातायात समस्या से जुडी़ तीन मुख्य समस्याओं को उठाया था। पहला सड़कों पर बने गड्ढों को भरने,अचानक होने वाली बारिश से जल जजमांव , सड़कें पर होने वाली कीचड़, दुसरा हाइट बैरिकेटिंग सुविधा, और यातायात सुधार की अन्य कई मांगें शामिल थीं। क्यों कि इन समस्याओं के कारण हर दिन दुर्घटनाएं हो रही है। इन्ही के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो जाती है। ऐसे हालात में लोंगो अपनी जान गवा रहे हैं। रिक्शा चालक, बाइक चालक, चार चाकी वाहन, छ:चाकी, दस चाकी वाहनों के अलावां इस से भी बडे़ बाहनो का जबरन आना लगा रहता है। जब की बडे़ वाहनों को शहर में प्रवेश करना वर्जित है। इनके प्रवेश से शहर की सड़के और भी खराब हो जाती हैं।
इस जटिल और गंभीर यातायात समस्या को देखते हुए यातायात विभाग के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुधाकर खोत ने मनपा प्रशासक आयुक्त अजय वैद्य को पत्र लिखते हुए सड़कों की मरम्मत के लिये जल्द उचित कदम उठाने का आग्रह किया है। यातायात विभाग प्रभारी ने ज्यादा तर नदीनाका की ओर से शहर में घुसने वाले बड़े वाहनों को रोकने के लिए हाइट बैरिकेटिंग,की जल्द व्यवस्था, ताकि बड़े वाहन शहर में न घुसें और सीधे मुख्य मार्ग से बाहर निकल जाएं। मनपा के प्रभारी अभियंता सचिन नाईक ने बताया कि बारिश के दौरान डामर का काम नहीं किया जा सका था। परंतु अब जब मौसम साफ है तो दीपावली के बाद सड़कों की मरम्मत शुरू की जाएगी। इस काम के लिए शहर के पांचों प्रभागों में अलग-अलग ठेकेदारों को एक-एक करोड़ का ठेका दिया गया है। मनपा आयुक्त अजय वैद्य के निर्देश पर सड़कों के गड्ढों को भरकर जल्द ही सड़कें दुरुस्त की जाएंगी। इसके अलावा, यातायात विभाग की मांग पर नदीनाका इलाके में हाइट बैरिकेटिंग भी जल्द लगाई जाएगी। ताकि शहर के अंदर भारी वाहनों का प्रवेश रोका जा सके और ट्रैफिक जाम से निजात मिल सके। मनपा के इस निर्णय से भिवंडी के नागरिकों को जल्द ही ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button