जबलपुर में धूमधाम से मनाया गया छठ महापर्व

भारत के उत्तर भारतीय लोगो का महत्वपूर्ण पर्व छठ पूजा बड़े ही हर्सोल्लास के साथ मनाई जा रही है। देश भर में जंहा भी उत्तर भारतीय लोग रहते है वो उस जगह छठ पूजा को सादगी पूर्व मनाते है। जबलपुर के ग्वारीघाट सहित अन्य जलाशयों के पास छठ पूजा का आयोजन किया गया है। इन स्थानों पर सुबह से भी भारी भीड़ देखि जा रही है। छठ हिन्दू धर्म में छठ पूजा का विशेष महत्व माना गया है। छठ पूजा में श्रद्धालु छठी मैया और भगवान् सूर्य की आराधना करते है। छठ पूजा में कठिन व्रत का पालन किया जाता है। छठ पूजा 4 दिनों तक चलती है। छठ पूजा में प्रातः काल उगते सूर्य को अर्ध्य दिया जाता है। महिलाये अपने पति और बच्चों की लम्बी उम्र के लिए छठी मैया और सूर्य की पूजन अर्चन करते है।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button