Mau news:भाजपा भय का माहौल कायम कर मुसलमानों, पिछड़ो, दलितों को वोट देने से रोकने के फिराक में

रिपोर्ट:अशोक श्रीवास्तव

घोसी/मऊ:मतदान के अंतिम दिन घोसी नगर के करीमुद्दीनपुर में सपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा भय का माहौल बना कर मुसलमानों, पिछड़ो को वोट देने से रोकने के प्रयास में लगी है।घोसी की जनता भयभीत न हो कर जम कर वोट करेगी।सपा महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि बुनकरों, पिछड़ो,दलित समाज को भाजपा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर उनको भयभीत कर रही है।उनके बिजली कनेक्शन को सही होने के बाद काट रही है।उनकी जमीनों की नापी कर सरकारी भूमि बता कर परेशान किया जा रहा है।सपा ने इसको लेकर अपना विरोध चुनाव आयोग के साथ अन्य से कर रही।दावा किया कि सपा प्रत्याशी को हरवर्ग,जाति, धर्म के लोगो का भरपूर समर्थन मिल रहा है।लाख कुचक्र के बाद सपा प्रत्याशी की बहुमत से जीत होगी।सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने सभी का स्वागत करते हुए घोसी के लाल सुधाकर सिंह को वोट देकर विजय दिलाने की अपील किया।इस अवसर विधायक दुर्गायादव, रामगोविंद चौधरी, रामाश्रय विश्वकर्मा, कांग्रेस के पूर्वविधायक अमरेश पाण्डेय, जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम,सीपीआई के शेख हिसामुद्दीन, आदि ने भी संबोधित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button