यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, सीएम योगी ने जताया दुख, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Lucknow: UP Chief Minister Yogi Adityanath took cognizance of the tragic road accident on Yamuna Expressway in Aligarh on Thursday. Necessary instructions have been given to the officials. Five people died in the accident while more than 15 people are said to be injured. CM Yogi has directed the officials of the district administration to take the injured to the hospital immediately. Along with this, we also wish for the speedy recovery of the injured. He directed the officials of the district administration to reach the spot and speed up the relief work. Let us know that there was a major accident on the Yamuna Expressway in Aligarh late on Wednesday night. A bus hit the truck from behind. Five people were killed and more than 15 people were injured in this accident. After the accident, all the injured were admitted to the hospital for treatment. After the accident, a long line of vehicles was formed on the road from both sides, due to which a jam situation was created. According to the passengers of the bus, the driver of the bus was drunk. According to the eyewitnesses, there was shouting after the accident. Where people were trapped, somehow they were pulled out and the police was informed. The local police reached the spot and rushed all the injured to the hospital. The accident was so severe that a part of the bus was completely damaged. After receiving the information about the accident, the police reached the spot and took the injured out of the bus. Police said five people died in the accident. Including a woman and a five-month-old child. The bus was going to Azamgarh from Ayodhya via Delhi. The identification of the deceased is underway.

लखनऊ:। यूपी के मुख्ययमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अलीगढ़ में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसा का संज्ञान लिया। अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।सीएम योगी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।बता दें कि अलीगढ़ में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बुधवार देर रात बड़ा हादसा हो गया था। एक बस ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बस सवार पांच लोगों की मौत हो गई और 15 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद सड़क पर दोनों तरफ से वाहनों की लंबी लाइन लग गई थी, जिसके चलते जाम की स्थिति बन गई। बस के यात्रियों की मानें तो बस का चालक नशे में था।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा होने के बाद चीख पुकार मच गई थी। लोग जहां तहां फंसे हुए थे, किसी तरह उन्हें बाहर निकाला गया और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने रेस्क्यू कर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।यह हादसा इतना भीषण था कि बस का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बस से बाहर निकलवाया। पुलिस ने बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जिसमें एक महिला और पांच माह का बच्चा भी शामिल है। बस अयोध्या से दिल्ली होते हुए आजमगढ़ जा रही थी। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।

Related Articles

Back to top button