महाराष्ट्र, झारखंड में सरकार बनाने की स्थिति में बीजेपी: कविंद्र गुप्ता
After the end of voting for assembly elections in Maharashtra and Jharkhand, everyone is now waiting for the counting of votes on November 23. In such a situation, the leaders of all the parties are claiming their own victory. Former Deputy Chief Minister of Jammu and Kashmir and BJP leader Kavinder Gupta said on Thursday that the results will come on 23rd and everything will be cleared. He said, "The Bharatiya Janata Party is in a position to form the government in both the states. Some people believed that the BJP will not come to power again, but the electoral trends are indicating that the party will form its own government in both the states. The exit polls are indicating that the BJP is going to register a big victory in both the states.",Karnataka Legislative Council Member and Chief Minister Siddaramaiah's son Yatindra Siddaramaiah termed Hindutva as "dangerous" for the country. On this statement Kavinder Gupta said that Hinduism is not about any special caste or religion. Hindutva is the soul and essence of this country. There is no harm in calling this country Hindu Rashtra. When partition took place in the year 1947, these arguments were given. Today, if we compare Pakistan and India, the number of Muslims here was much higher before independence. Meanwhile, the proportion of Hindus in Pakistan has reduced from eight percent to just one percent. The mentality of Hindus has never been like this. Speaking at the National Punishment Day and Karnataka Rajyotsav program organized by the State Government Muslim Employees Welfare Association in Mysore, Yatindra Siddaramaiah said that India is a country of different castes, religions and cultures. But some people are trying to make it a religious nation for political gain. We should oppose it. Jab tak Ambedkar ka constitution hai tab tak niran ka Hindu Rashtra hai impossible hai. The Constitution of the country protects the rights and freedom of all. It is very dangerous to make India a country of religion. None of us should let this happen.

महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान समाप्त होने के बाद अब सभी को 23 नवंबर की मतगणना का इंतजार है। ऐसे में तमाम दलों के नेता अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं।जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता कविंदर गुप्ता ने गुरुवार को कहा कि 23 तारीख को नतीजे आ जाएंगे और सब कुछ साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा, “दोनों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने की स्थिति में है। कुछ लोगों का मानना था कि भाजपा दोबारा सत्ता में नहीं आएगी, लेकिन चुनावी रुझानों से संकेत मिल रहे हैं कि पार्टी दोनों राज्यों में अपनी सरकार बनाएगी। तमाम एग्जिट पोल से संकेत मिल रहे हैं कि भाजपा दोनों राज्यों में बड़ी जीत दर्ज करने जा रही है।”,कर्नाटक विधान परिषद के सदस्य और मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के बेटे यतीन्द्र सिद्दारमैया ने हिंदुत्व को देश के लिए “खतरनाक” बताकर राज्य में राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है।इस बयान पर कविंदर गुप्ता ने कहा कि हिंदू धर्म किसी विशेष जाति या धर्म के बारे में नहीं है। हिंदुत्व इस देश की आत्मा और सार है। इस देश को हिंदू राष्ट्र कहने में कोई बुराई नहीं है। साल 1947 में जब बंटवारा हुआ तो ऐसे ही तर्क दिए गए। आज अगर हम पाकिस्तान और भारत की तुलना करें तो आजादी से पहले यहां मुस्लिमों की संख्या काफी अधिक थी। इस बीच पाकिस्तान में हिंदुओं का अनुपात आठ प्रतिशत से घटकर सिर्फ एक प्रतिशत रह गया है। हिंदुओं की मानसिकता कभी ऐसी नहीं रही।मैसूर में राज्य सरकार मुस्लिम कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय शिक्षा दिवस और कर्नाटक राज्योत्सव कार्यक्रम में बोलते हुए यतींद्र सिद्दारमैया ने कहा कि भारत विभिन्न जातियों, धर्मों और संस्कृतियों का देश है। लेकिन कुछ लोग राजनीतिक लाभ के लिए इसे एक धर्म वाला राष्ट्र बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हमें इसका विरोध करना चाहिए। जब तक अम्बेडकर का संविधान है तब तक हिन्दू राष्ट्र का निर्माण असंभव है। देश के संविधान ने सभी के अधिकारों और स्वतंत्रता की रक्षा की है। भारत को धर्म का देश बनाना बहुत खतरनाक है। हममें से किसी को भी ऐसा नहीं होने देना चाहिए।

