किशोरी को बहलाफुसलाकर भगा ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट:रोशन लाल

आजमगढ़:पुलिस के अनुसार 15 अक्टूबर को वादी द्वारा बर्दह थाने पर आकर प्रार्थना पत्र दिया गया कि वादी की नाबालिग पुत्री जो स्कूल गयी थी जहां से अभियुक्त संतोष सरोज पुत्र रामदुलार सरोज ग्राम बरदह थाना बरदह जनपद आजमगढ़ द्वारा उसे बहलाफुसलाकर भगा ले जाया गया। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 328/2024 धारा 137(2)/87 बीएनएस पंजीकृत किया गया। दौरान विवेचना अपह्रता की बरामदगी व बयान के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 65(1)/351(2) बीएनएस व 5(ठ)/6 पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी। 29 नवंबर को उ0नि0 मनोज यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त संतोष सरोज पुत्र रामदुलार सरोज ग्राम बरदह थाना बरदह जनपद आजमगढ़ को राजागंज तिराहा बहद ग्राम बरदह से समय करीब 11.45 बजे गिरफ्तार कर संबंधिय धाराओं मे चलान भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button