Azamgarh :शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान।

शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान।

रिपोर्टर चंद्रेश यादव

अतरौलिया।। बता दे की बीती रात लगभग 4:00 बजे नगर पंचायत के जोलाहा टोला निवासी मोहम्मद अल्ताफ पुत्र मोहम्मद वसीर के मकान में अचानक सार्ट सर्किट से आग लग गई जिससे घर में रखा गृहस्थी का सामान व कुछ माह पूर्व हुए बेटे की शादी में दहेज में मिले सामान आदि सब कुछ जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग बुझाने में सफल रहे तब तक घर में रखा गृहस्ती का सारा सामान जलकर खाक हो गया था। पीड़ित मोहम्मद अल्ताफ ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी जिससे घर में जो भी कुछ सामान था सब कुछ जल गया। बेटे की शादी में जो कुछ दहेज में मिला था वह सब भी जलकर राख हो गया। अगल-बगल के लोगों ने किसी तरह आग को बुझाया। ऋतुलनिसा ने बताया कि आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। आग शार्ट सर्किट से लगी है उस समय घर में कोई नहीं था,एक बेटी और मैं नीचे घर मे थी जब ऊपर घर में काफी धुआं उठने लगा तो जाकर देखा तो आग से सब कुछ जलकर राख हो गया था ,मौके पर पुलिस व फायर ब्रिगेड के लोग आए थे। बेटे के दहेज में जो कुछ भी मिला था सब जलकर खाक हो गया अब घर में कुछ भी नहीं बचा है।

Related Articles

Back to top button