संभल जाने से नहीं रोक सकते हमें,जरूर जाएंगे हम:आराधना मिश्रा

You can't stop us from recovering, we will definitely go: Aradhana Mishra

Lucknow:लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी बुधवार को संभल जाने के लिए निकले थे। लेकिन, गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस मामले पर कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा-मोना ने मिडिया से बात की।आराधना मिश्रा-मोना ने कहा कि आप लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को संभल जाने से कैसे रोक सकते हैं। अगर वह इस दुखद घटना में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने और संवेदना व्यक्त करने जा रहे हैं, तो क्या आप उन्हें रोक देंगे। क्या यह विपक्ष की जिम्मेदारी नहीं है कि वह लोगों के बीच खोया हुआ विश्वास बहाल करने की कोशिश करते हुए परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करें।

Leader of Opposition in Lok Sabha Rahul Gandhi left for Sambhal on Wednesday. But, he was stopped by the police at Ghazipur border. Congress leader Aradhana Mishra-Mona spoke to IANS on this matter. Aradhana Mishra-Mona said that how can you stop Leader of Opposition in Lok Sabha Rahul Gandhi from going to Sambhal. If he is going to meet the families of those killed in this tragic incident and express condolences, will you stop him. Is it not the responsibility of the opposition to express condolences to the families while trying to restore the lost trust among the people.She further said, “This is our responsibility, so on what basis are you stopping us. The judicial commission that has been formed in Sambhal is doing its job, it has not stopped anyone from meeting people. The local administration says that the situation is under control. So, if the situation is under control, let us go. As many people as you want to let go, two or four, we will go with that many people. We do not want to create any disturbance, we want to express our condolences and appeal for peace.” She said, “I want to ask that BJP leaders are continuously going there. On what basis are they being allowed to go by the administration. There is the same law for everyone in this country. If BJP people go, then is the law different for them. Doesn’t section 163 apply to BJP? Sambhal is 300 kilometers away. I have been put under house arrest in Lucknow. Police force has been deployed in my house since last night. This is the hooliganism of the government.” On Pakistani cartridges in Sambhal, she has said that the question is why the cartridges were found in Sambhal How did they reach there? This is the failure of the investigation agencies. If it was known that such people were present there and had been identified, then why were they not detained? What were you waiting for? We cannot be stopped from coming to our senses. We will definitely come to our senses.उन्होंने आगे कहा, “यह हमारी जिम्मेदारी है, तो आप हमें किस आधार पर रोक रहे हैं। संभल में जो न्यायिक आयोग बनाया गया है, वह अपना काम कर रहा है, उसने लोगों से मिलने से किसी को नहीं रोका है। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है। इसलिए, अगर स्थिति नियंत्रण में है, तो हमें जाने दें। आप जितने लोगों को जाने देना चाहते हैं, दो या चार, हम उतने ही लोगों के साथ जाएंगे। हम कोई गड़बड़ी नहीं करना चाहते, हम अपनी संवेदना व्यक्त करना चाहते हैं और शांति की अपील करना चाहते हैं।”,उन्होंने कहा, “मैं पूछना चाहती हूं कि भाजपा के नेता लगातार वहां जा रहे हैं। प्रशासन द्वारा उन्हें किस आधार पर जाने दिया जा रहा है। इस देश में सभी के लिए एक ही कानून है। भाजपा वाले जाते हैं तो क्या उनके लिए कानून अलग है। भाजपा के लिए धारा 163 लागू नहीं होती है? संभल 300 किलोमीटर दूर है। मुझे लखनऊ में हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। कल रात से मेरे घर में पुलिस फोर्स लगी हुई। यह सरकार की गुंडागर्दी है।”,संभल में पाकिस्तानी कारतूस पर उन्होंने कहा है कि सवाल यह है कि संभल में कारतूस कैसे पहुंचे हैं। यह जांच एजेंसियां की विफलता है। अगर यह मालूम था कि ऐसे लोग वहां पर मौजूद हैं और चिन्हित कर लिया गया था, तो इसके बावजूद उन्हें डिटेन क्यों नहीं किया गया? आप किस बात का इंतजार कर रहे थे? संभल जाने में हमें नहीं रोका जा सकता है। हम संभल जरूर जाएंगे।

Related Articles

Back to top button