फ्लाई ओवर का स्वरूप बदलने विधायक ने निकाली पद यात्रा अम्बेडकर चौक से अब्दुल हमीद चौक तक बनाया जाए फ्लाई ओवर
MLA to change the form of fly-over ends post trip A flyover should be made from Ambedkar Chowk to Abdul Hamid Chowk

जबलपुर में कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थकों एवं क्षेत्रियजनों के साथ आज अंबेडकर चौक से अब्दुल हमीद चौक तक पद यात्रा निकाली गई। यह 7 किलो मीटर लम्बी पद यात्रा नवनिर्मित एक फ्लाई ओवर के स्वरूप को लेकर निकाली गई है। जिसमें पूर्व विधानसभा क्षेत्र को विकास से अछूता रखा गया है। विधायक घनघोरिया की माँग है कि अंबेडकर चौक से अब्दुल हमीद चौक तक फ्लाई ओवर ब्रिज बनाया जाए।श्री घनघोरिया ने बताया कि 2019 में कांग्रेस सरकार के दौरान उन्होंने इस प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी, लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद यह कार्य रुक गया। अब उन्होंने मंत्री राकेश सिंह को सुझाव देते हुए यह माँग रखी है कि फ्लाई ओवर का निर्माण अंबेडकर चौक से शुरू किया जाए, ताकि हाईकोर्ट की हेरिटेज बिल्डिंग और अंबेडकर जी की प्रतिमा को कोई नुकसान न पहुँचे।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



