देवरी स्टेशन के पास अवैध मादक पदार्थ गांजा बेचने खड़ा आरोपी गिरफ्तार,4 किलो 855 ग्राम गांजा जब्त
The accused standing near Deori station selling illegal drug ganja was arrested, 4 kg 855 grams of ganja was seized

जबलपुर की पनागर पुलिस ने देवरी स्टेशन के पास अवैध मादक पदार्थ गांजा बेचने की फिराक में खड़े आरोपी को गिरफ्तार किया है।जहा मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया की मुखबिर से सूचना मिली की देवरी स्टेशन के पास एक व्यक्ति बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा लिए हुए खड़ा है।सूचना पर तत्काल कार्रवाई किये जाने टीम गठित कर मौके पर दबिश देते हुए उक्त व्यक्ति को पकड़ा गया।जिसका नाम पूछने पर उक्त व्यक्ति ने अपना नाम सचिन सोनी नीवासी बताया जिसकी बैग की तलाशी लिए जाने पर बैग में करीब 4 किलो 855 ग्राम गांजा पाया गया।जिसे जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी ने बताया की वह बिलासपुर से मादक पदार्थ गांजा लेकर आया हुआ था।जहा आरोपी गढ़ा नीवासी से पूछताछ की जा रही है.
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



