भाजपा नगर अध्यक्ष हुए थ्रेटनिंग कॉल के शिकार लगातार 9 बार कॉल करके दी गई धमकी
BJP city president became victim of threatening call Threatened by calling 9 times continuously

जबलपुर जिले के भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू इन दोनों अंजन कॉल से मिलने वाली धमकियों को लेकर काफी परेशान है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू को लगातार एक ही नंबर से बेवजह कॉल करके धमकी दी जा रही है। प्रभात साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके पास एक अनजान नंबर से फोन आया था जिस पर सामने वाले ने पहले तो लोन लिए जाने की बात कही फिर उसके बाद बेवजह बातों को घुमाते हुए धमकियां देना शुरू कर दिया। उनके अनुसार उन्हें लगा कि यह कोई गलत नंबर पर बात हो रही है लिहाजा होने से ज्यादा संजीदगी से नहीं लिया लेकिन लगातार एक के बाद एक कॉल आने पर उन्होंने इस पूरे मामले की शिकायत जबलपुर के लालगंज के थाने में दर्ज कराई है। वही इस मामले को लेकर लार्डगंज थाना प्रभारी हरिकिशन आठनेरे ने बताया की पुलिस और साइबर सेल अज्ञात फोन कॉलर की तलाश कर रही है।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



