सैकड़ों पथ विक्रेताओं संग कलेक्ट्रेड पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

Congress workers of Collectorate Pahu with hundreds of street vendors

जबलपुर शहर में सड़क पर दुकान लगाने वालों के खिलाफ की जा रही कार्रवाही को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने आज सड़क पर उतरकर विरोध जताया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में पथ विक्रेता भी उपस्थित रहे। गोरतलब हो की बीते दिनों अतिक्रमण हटाने के नाम पर पथ विक्रेताओं को व्यापार करने से वंचित किया गया था। इसके बाद से ही पथ विक्रेताओं में इस कार्यवाही को लेकर काफी आक्रोश था। पथ विक्रेताओं के साथ हो रहे अन्याय को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने एकजुट होते हुए हल्ला बोल आंदोलन का आगाज किया। जिसके तहत उन्होंने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन देते हुए पथ विक्रेताओं के साथ हो रही नाइंसाफी को रोकने की मांग की। लेकिन रैली के घंटाघर पहुंचते ही बैरिकेट्स लगाकर रैली को रोक लिया गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा पूरी पुख्ता व्यवस्था कर रखी गई थी। इधर बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पथ विक्रेताओं ने अपना ज्ञापन सौंपते हुए। जल्द से जल्द पथ विक्रेताओं को न्याय उपलब्ध कराने की मांग की इस अवसर पर जानकारी देते हुए। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने बताया कि पिछले कुछ समय से भारतीय जनता पार्टी के विधायकों के दबाव में पथ विक्रेताओं के खिलाफ नियमों का उल्लंघन करते हुए उनकी आजीविका को समाप्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पथ विक्रेता (जीविका संरक्षण और पथ विक्रय विनियमन) अधिनियम 2014 के तहत जो पथ विक्रेता अतिक्रमणकारी कहे जा रहे हैं, वे वास्तव में अतिक्रमणकारी नहीं, बल्कि पथ विक्रेता हैं। इस अधिनियम के तहत उन्हें अपने छोटे व्यापार को करने का कानूनी अधिकार प्राप्त है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के जन प्रतिनिधियों के इशारे पर इस अधिनियम की अवहेलना करते हुए गरीबों का रोजगार छीना जा रहा है। श्री शर्मा ने आरोप लगाया कि नगर निगम जबलपुर का यह दायित्व है कि वह नगर विक्रय समिति का गठन कर पथ विक्रेताओं को व्यवस्थित करे, लेकिन वर्षों से नगर निगम ने स्थायी नगर विक्रय समिति का गठन नहीं किया है और न ही कभी बैठकें आयोजित की हैं। यही कारण है की कांग्रेस पार्टी ने पथ विक्रेताओं के अधिकारों की लड़ाई में एक शंखनाद किया। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं होता तो आगामी समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र सिंह द्वारा मुख्यमंत्री का पुतला भी दहन किया गया

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button