हैवानियत:जबलपुर में घर से निकले व्यक्ति के सर पर पटका पत्थर,मौके पर ही तोड़ा दम
Animalism: In Jabalpur, a stone was thrown on the head of a person who came out of the house, and he died on the spot

जबलपुर के ओमती और बेलबाग थाने के बीच है देर रात किसी ने 55 वर्षीय प्रौढ़ की सिर पर पत्थर पटककर उसकी निर्मम हत्या कर दी ।प्राप्त जानकारी अनुसार 55 वर्षीय संपत यादव उड़िया मोहल्ला में एक छोटी सी खोली नुमा जगह में रहकर गुजर बसर कर अपना जीवन चला रहा था। बीती रात किसी अज्ञात हमलावर ने उसके सिर पर पत्थर पटककर उसकी हत्या कर दी । हत्या का खुलासा आज सुबह उस वक्त हुआ जब लोगों ने सड़क पर संपत को लहूलुहान अवस्था में मृत पाया और पुलिस को सूचना दी । उड़िया मोहल्ला में हुई हत्या की जानकारी लगते ही बेलबाग और ओमती पुलिस के साथ एफ.एस.एल की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी । छानबीन के दौरान पुलिस को मृतक के शव के पास खून से सना एक बड़ा पत्थर भी मिला जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक की हत्या इसी पत्थर से मारकर की गई है । वही पुलिस की माने तो हत्या के पीछे एक या एक से अधिक आरोपी शामिल हो सकते है , पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल अस्पताल पहुंचाया दिया गया है । वही इस पूरे मामले को लेकर डॉग स्कॉर्ट और एस एफ एल टीम द्वारा छानबीन करते हुए हत्या के सुराग खंगाले जा रहे हैं।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



