आज़मगढ़: लापता बच्ची का तालाब में मिला शव,हत्या की आशंका

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आज़मगढ़: कंधरापुर थाना क्षेत्र के भोर्रा मकबूलपुर गांव के पास तालाब में एक युवती का शव मिला, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. युवती के भाई ने हत्या की आशंका जताई है। बताया गया कि बहन आठ दिसंबर की सुबह से लापता थी. कंधरापुर थाने में गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। कंधरापुर थाना क्षेत्र के भोर्रा मकबूलपुर गांव की रहने वाली पूजा यादव (20) की शादी उसके भाई राहुल से 4 दिसंबर को हुई थी। घर पर मेहमानों का जमावड़ा था. शादी के बाद भी राहुल के घर पर कुछ मेहमान आए हुए थे. राहुल ने बताया कि आठ दिसंबर की सुबह बहन पूजा किसी को दिखाई नहीं दी। सुबह हर संभावित स्थान पर तलाश की गई लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने कंधरापुर थाने में गुमशुदगी दर्ज करायी. परिवार ने उसकी तलाश के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद रविवार दोपहर करीब एक बजे ग्रामीणों ने घर से 300 मीटर दूर स्थित तालाब में पूजा का शव देखा.शव मिलने पर परिजन भी पहुंच गए। देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई. किसी ने पुलिस को सूचना दे दी.सुचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. दो भाई और दो बहनों में ये लड़की तीसरे नंबर पर थी। मृतक के भाई राहुल ने हत्या की आशंका जताई है।

पुलिस के अनुसार: पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस उचित कार्रवाई करेगी।

Related Articles

Back to top button