नगर पंचायत कार्यालय के सामने स्थित दो पोखरियो का टीम ने किया सीमांकन। 

 

रिपोर्ट:अशोक श्रीवास्तव। घोसी। मऊ

घोसी। मऊ। घोसी नगर पंचायत कार्यालय के सामने स्थित दो पोखरियो का सीमांकन ई ओ की उपस्थिति में राजस्व टीम द्वारा किया गया।

घोसी नगर पंचायत कार्यालय के सामने स्थित दो पोखरियो गाटा संख्या 1066 एवं 1067 पर अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम के निर्देश पर ईओ अनिल कुमार की उपस्थिति में लेखपाल अरविंद पांडेय ने टीम के साथ सीमांकन कर निशानदेही किया।इसके चलते अतिक्रमण कारियो मे हड़कम् रही।

ईओ अनिल कुमार एवं लेखपाल अरविंद पांडेय ने बताया कि सीमांकन मे पोखरी संख्या1066 का रकाब 70 कड़ी एवं पोखरी 1067 का रकाब 50 कड़ी हैं। जल्द ही खुदाई शुरू कर दी जायेगी।

Related Articles

Back to top button