घोसी तहसील बार के पदाधिकारियों के पर्चा खरीद एवं नामांकन के तीसरे दिन तक कुल दस ने पर्चा खरीदा एवं तीन अधिवक्तों ने नामांकन दाखिल किया

 

रिपोर्ट:अशोक श्रीवास्तव। घोसी। मऊ

घोसी। मऊ। तहसील बार एसोसिएशन घोसी के पदाधिकारियों के चुनाव में तीसरे दिन शनिवार तक कुल दसअधिवक्ताओ ने नामांकन के लिए पर्चा खरीदा। एवं तीन अधिवक्ताओ ने पुस्तकालय मंत्री, कोषाध्यक्ष एवं कार्यकारणी पद हेतु नामांकन दाखिल किया।

तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के चुनाव अधिकारी रामानंद सिंह ने बताया कि प्रथम दिन 19 दिसंबर को मंत्री पद हेतु रणवीर सिंह, राजेश सोनकर, विपुल राय ने तथा प्रकाशनमंत्री हेतु शहजाद असरफ ने पर्चा खरीदा।दूसरे दिन कैलाश नाथ मंत्री प्रशासन हेतु, कोषाध्यक्ष हेतु वीरेंद्र प्रताप यादव, सहित तीन ने नामांकन पत्र खरीदा। सहायक चुनाव अधिकारी बृजेश पांडेय ने बताया कि शनिवार को मंत्री पुस्तकालय हेतु दुर्गेश सिंह, कोषाध्यक्ष हेतु वीरेंद्र प्रताप यादव एवं सदस्य कार्यकारणी हेतु अनिल राय ने नामांकन दाखिल किया। अध्यक्ष, महामन्त्री, मंत्री पद हेतु कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ।

Related Articles

Back to top button