प्रदेश सरकार के श्रम मंत्री अनिल राजभर प्रधान प्रवीण उर्फ डब्लू राजभर के आवास सरायबड़े पहुँच कर गाव वालों की सुनी समस्याएं
रिपोर्ट:अशोक श्रीवास्तव। घोसी। मऊ
घोसी। मऊ। प्रदेश सरकार के श्रम मंत्री अनिल राजभर शनिवार की देर रात्री सरायबड़े ग्राम प्रधान के आवास पर पहुँच कर गाव वालों की संस्यायाओ को सुनने के बाद उपस्थित अधिकारियों को समाधान हेतु निर्देश दिया। इस अवर पर प्रधान प्रवीण उर्फ डब्लू राजभर ने विकास से सम्बन्धित मांग पत्र को मंत्री को दिया।
मंत्री अनिल राजभर ने कहा की प्रदेश सरकार गावो के विकास पर खास कर मजदूरों, श्रमिकों के हित रक्षा पर बहुत ध्यान दें रही हैं। अधिकांश गावो की सड़के पिच होकर मुख्य सड़को से जुड़ गयी हैं। सभी को भरपूर बिजली, स्वस्थ्य सेवाएं मिल रही हैं। महिला, व्यापारी अपने को सुरक्षित महसूस कर रहे है।