महापुरुषो एवं उनकी विरासत को संयोजने वाला समाज ही सम्मान से रहता है :श्रममंत्री अनिल राजभर।
रिपोर्ट:अशोक श्रीवास्तव। घोसी। मऊ
घोसी। मऊ। जूनियर हाई स्कूल घोसी के प्रांगण में रविवार को महाराजा सुहेलदेव राजभर यादगार दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर ने कहा महाराज सुहेलदेव देश के गौरव के साथ हम सब को स्वाभिमान के साथ जीना सिखाया। प्रारम्भ मे मंत्री के साथ उपस्थिति नेताओं ने महाराजा सुहेल देव के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर ने अपने संबोधन में कहा कि महाराजा सुहेलदेव हम सब के आदर्श है। इन्हो ने राष्ट्रवाद को जीवित रखते हुए देश को विदेशी आँक्रांतो से बचाने के साथ देश के स्वाभिमान की रक्षा किया। कहा कि इनके विचारों आदर्शो को आत्मशात करने की जरूरत है। जो देश, समाज अपने महापुरुषो के विरासत को जीवित रखने के साथ याद नहीं रखता, वह आगे नहीं बढ़ सकता। कहा कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार प्रदेश की धार्मिक विरासत को अक्षुण रखने में लगी है। हम सबके स्वाभिमान की रक्षा करने में कार्य कर रही हैं।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अखिलेश राजभर,चेयरमैन मुन्ना प्रसाद गुप्ता, मुन्ना राजभर,डब्लू राजभर , रामप्यारे प्रजापति आदि ने अंगवस्त्र देकर , माला पहना कर स्वागत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सुग्गन राजभर ने तथा संचालन अखिलेश राजभर एवं संजय राजभर ने किया।
कार्य क्रम को मुन्ना राजभर, अखिलेश राजभर, मुन्ना प्रसाद गुप्ता, रूपेन्द्र राजभर, मुखराम राजभर, प्यारे लाल राजभर, क्षेत्रीय मंत्रीरानु राजभर, प्रकाश राजभर, राजेश राजभर आदि ने भी संबोधित किया।