महाकुंभ की तैयारियों को देख अभिनेता संजय मिश्रा हुए खुश, योगी सरकार की तारीफ में कही ये बात

[ad_1]

महाकुंभ नगर, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रख्यात फिल्म कलाकार संजय मिश्रा सोमवार को संगम की सैर पर थे। यहां उन्होंने महाकुंभ की तैयारियों को देखकर योगी सरकार की जमकर तारीफ की।

संजय मिश्रा ने कहा कि सुविधाओं के साथ इतना बड़ा मेला बसाना आसान काम नहीं है। योगी सरकार ने इसे कर दिखाया है।

एक्टर संजय मिश्रा ने कहा कि महाकुंभ की तैयारियों को देखकर स्पष्ट हो रहा है कि योगी सरकार ने ‘दिव्य, भव्य और सुरक्षित महाकुंभ’ के आयोजन का जो सपना देखा है, वो साकार हो रहा है। अपनी विजिट के दौरान संजय मिश्रा ने रेत पर बस रहे तंबुओं के शहर का अलौकिक नजारा देखा और बोटिंग भी की।

बड़े पर्दे के साथ ही छोटे पर्दे के चहेते कलाकार संजय मिश्रा ने उत्तर प्रदेश पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को देखकर उसकी मुक्त कंठ से सराहना की।

उन्होंने कहा, ”यहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है, जो सुरक्षा के साथ-साथ सेवा भी कर रही है। इससे महाकुंभ में आने वाला हर श्रद्धालु अपने आप को सुरक्षित महसूस करेगा।”

मशहूर कलाकार संजय मिश्रा ने महाकुंभ के दौरान प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं से भी अपील की कि यह मेला सभी का है। इसे साफ और स्वच्छ बनाए रखना सिर्फ सरकार या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हम सभी की जिम्मेदारी है। हर कोई अपने कर्तव्य का निर्वहन करें और योगी सरकार के ‘स्वच्छ महाकुंभ’ के सपने को साकार करने में सहयोग करें।

संजय मिश्रा ने विजिट के दौरान जुटी भीड़ के साथ भी संवाद किया और लोगों के साथ सेल्फी खिंचवाई।

–आईएएनएस

एसके/एबीएम

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button