दुर्घटना में दो युवको की गई जान

रामसखा सिंह पटेल की रिपोर्ट
लालगंज/मिर्जापुर: थाना लालगंज बरौंधा चौकी अंतर्गत महुअट नेशनल हाईवे पर ट्रक ओवरटेक करने के दौरान ट्रक के धक्के से बाइक सवार दो युवक डिवाइडर में टकराने से गिर पड़े जिसमें से बैठा अंशुमान पटेल पुत्र राजेश्वरी प्रसाद पटेल की मौके पर ही मौत हो गई चौकी इंचार्ज बरौंधा तत्काल एंबुलेंस बुलवाकर घायल रघुराज पटेल पुत्र अखिला नंद पटेल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज भिजवाए अस्पताल में रघुराज को भी डॉक्टर मृत घोषित कर दिए दोनों युवक नैडी कठारी की तरफ से अपने घर प्रयागराज जनपद कोरांव थाना अंतर्गत सिरावल जा रहें थे इस घटना से पूरा सिरावल गांव स्तंभ है परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है थानाध्यक्ष लालगंज परिजनों को ढांढस बंधाते हुए दोनों शवों को पोस्टमार्टम मिर्जापुर के लिए भेज दिए



