Gazipur news:बिजली केबल टूट कर छात्र पर गिरने से हुई दर्दनाक मौत

रिपोर्ट:सुरेश चन्द्र पाण्डेय

गाज़ीपुर:दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव में आज सुबह 8:00 बजे अंशु कुमारी 13 वर्षीय कक्षा 8 की छात्रा अपने घर की बर्तन धोने के लिए बाल्टी में पानी भरकर जैसे बर्तन के पास आई ऊपर से गुजर रही बिजली का केवल टूट कर अंशु कुमारी के शरीर ऊपर गिर गया । मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई ।मौत से पूरे गांव में सनसनी फैल गई।तत्काल लोगों ने पुलिस को सूचना दी । पुलिस ने शव को पीएम को लेकर भेजा। मृतक अंशु कुमारी पुत्री रामअवध राम मेहनत मजदूरी करके किसी करें अपने बच्चों का जीविका चलाते थे लेकिन काफी दिनों से गंभीर बीमारी के चलते खाट पर पड़े हुए। मृतक की मां शारदा देवी 2 वर्ष पूर्व गभीर बीमारी के चलते मौत हो जाने से सारे बच्चे अनाथ हो गए थे किसी तरह पट्टीदारों ने भरण पोषण करते थे। मृतक अंशु कुमारी एक भाई चार बहनों में सबसे छोटी थी तीन बहनों की शादी हो चुकी है। मौके पर विधायक प्रतिनिधि संजीव कुमार ने पहुंचकर परिवार को सत्वाना दिए साथ ही गांव के प्रधान संतोष यादव ने पहुंचकर परिजनों का मदद किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button