पांच लोगों पर बिजली चोरी का मामला दर्ज

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी
रवि तिवारी
भिवंडी – शांतीनगर पुलिस ने पांच व्यक्तियों के खिलाफ अवैध रूप से बिजली चोरी करने का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपियों ने अपनी आर्थिक लाभ के लिए बिजली मीटर से छेड़छाड़ कर अवैध कनेक्शन के जरिए बिजली का उपयोग किया और ७७,१८२ रुपये मूल्य की बिजली चोरी की। यह मामला भिवंडी क्षेत्र में सामने आया।शिकायतकर्ता टोरेंट पॉवर कंपनी के एक्जीक्यूटिव अधिकारी हितेश अशोक कुनार सुतार, ने पुलिस को जानकारी दी कि नागांव,सागर प्लाजा होटल के पास जाकीर शेख, छोटे लाल बघेल व विशाल अपने दुकान में बिजली का अनधिकृत उपयोग कर रहे है। पुलिस ने इस मामले में बिजली उपभोक्ता जाकीर शेख, छोटे लाल बघेल व विशाल के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपी ने बिजली कनेक्शन के इनकमिंग टर्मिनल में अवैध रेंजिंग केबल जोड़कर बिना अनुमति बिजली का उपयोग किया। इसके जरिए आरोपी ने टोरेंट पॉवर कंपनी को लगभग ४८,६०६ लाख रुपये से अधिक का नुकसान पहुंचाया। इसी तरह शांतिनगर में भी शादाब अंसारी और शाहनवाज ने मीटर के इनकमिंग टर्मिनल में अवैध कनेक्शन कर २८,५७६ रूपये की बिजली चोरी की। शांतिनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय विद्युत अधिनियम २००३ की धारा १३५ के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और सबूत जुटाए।


