जबलपुर:छात्रों से वसूली गई अतिरिक्त फीस के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है

जबलपुर जिला प्रशासन ने निजी स्कूलों द्वारा छात्रों से वसूली गई अतिरिक्त फीस के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सेंट जोसेफ कॉन्वेंट रांझी, स्मॉल वंडर बलदेवबाग और नचिकेता विजय नगर सहित कुल 28 स्कूलों पर 219 करोड़ रुपये की अतिरिक्त फीस वसूली का मामला उजागर हुआ है। इनमें से तीन स्कूलों से हाल ही में 33 करोड़ 78 लाख रुपये की अधिक फीस वसूली की पुष्टि हुई है। कलेक्टर दीपक सक्सेना के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी और उनकी टीम ने इन स्कूलों की गहन जांच की। शिक्षा अधिनियम 2017 के तहत जिला समिति ने पाया कि स्कूल प्रबंधन ने ऑडिट रिपोर्ट और फीस वृद्धि से संबंधित जानकारी छिपाई। नियमों के अनुसार, फीस में 10% से अधिक वृद्धि के औचित्य को पोर्टल पर अपलोड और जिला शिक्षा कार्यालय में जमा करना अनिवार्य है, लेकिन यह प्रक्रिया पूरी नहीं की गई।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button