बाप का चल रहा था इलाज बेटे और पोते ने शराब पीकर रोड के किनारे कार में पड़े मिले, ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना..

जबलपुर के मदन महल थाना अंतर्गत आने वाले आशीष हॉस्पिटल के सामने एक बिना नंबर की कर में दो शराबी नशे की हालत में सोते हुए दिखाई दिए जिसे देखने के लिए राहगीरों की भीड़ जमा होने लगी सूचना पर पहुंची पुलिस ने कर में सो रहे दोनों युवकों को थाने ले जाकर पूछताछ की। मदन महल सब इंस्पेक्टर केसरी नंदन राय से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों ही युवक नरसिंहपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं वही बिना नंबर की कर को उनके द्वारा हाल ही में 25 दिसंबर को खरीदा गया था उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उनके पिता का डॉक्टर साहिल के अस्पताल में मानसिक रोग का इलाज चल रहा है जिसके चलते गम में उनके द्वारा अत्यधिक शराब पी ली गई थी बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



