आजमगढ़ में केक काटकर धूमधाम से मनाया गया पूर्व मंत्री का जन्मदिन,पूर्व मंत्री यशवंत सिंह ने कबूतर उड़ा कर दिया अमन चयन व शांति का संदेश

रिपोर्ट:आफताब आलम

जहानागंज- आजमगढ़ गाजीपुर मुख्य मार्ग पर स्थित श्री चंद्रशेखर जी स्मारक ट्रस्ट रामपुर में गुरुवार को पूर्व मंत्री व विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह के समर्थको द्वारा उनका 66 वां जन्मदिन बड़े धूम धाम से मनाया गया यशवंत सिंह ने सफेद कबूतर उड़ा कर शांति का पैगाम दिया। इस अवसर पर उनके समर्थकों के साथ-साथ अन्य दलों के दिग्गज नेता भी उपस्थित हुये और सभी ने बुके देकर यशवंत सिंह को सम्मानित करने के साथ साथ उनके यशस्वी एवं दीर्घायु होने की मंगल कामना किया।
ट्रस्ट समिति के प्रबंधक बृजेश कांदू, कोषाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह लालू,अध्यक्ष प्रियंबदा सिंह ,उदय शंकर चौरसिया, अशोक पांडे अरविंद सिंह, झब्लु सिंह , श्री राम सिंह के नेतृत्व में बुधवार से ट्रस्ट परिसर में मानस पाठ का आयोजन किया गया था। शुक्रवार को यशवंत सिंह ने सुबह सबसे पहले अपने गांव अल्दे मऊ जाकर मां का पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया इसके पश्चात ट्रस्ट परिसर पहुंचे जहां उत्साहित समर्थकों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। लोगों का तांता बहुत भारी संख्या में लगने लगा। ट्रस्ट परिसर में समर्थकों का ताता लगा था। पूर्व मंत्री यशवंत सिंह ने दो सफेद कबूतर आसमान में उड़ा कर शांति का संदेश दिया और कहा की हर किसी को देश के अमन चैन एवं शांति के लिए अपनी क्षमता के अनुरूप कार्य करना चाहिये राष्ट्र सर्वोपरि है। हमारी पहचान देश से ही होती है श्री सिंह ने सभी आगत जनों एवं समर्थको के प्रति आभार प्रकट किया। इस मौके पूर्व मंत्री यशवंत सिंह के एम्एलसी पुत्र विक्रांत सिंह रिशु , डा० राकेश राय, रानीपुर के पूर्व प्रमुख अरुण सिंह ,पल्हना के प्रमुख सोनू सिंह ,रानी की सराय के प्रमुख बिपिन सिंह, टीपू सिंह,शेखर सिंह, जगजीत सिंह उर्फ गोरे सिंह, शिक्षक नेता कमलेश राय, जितेंद्र राय, धर्मेंद्र राय, रामकर राय, शिवदास यादव, डॉक्टर विपिन यादव, दिलीप मिश्रा,इंद्रासन सिंह, चंचल चौबे, अतुल चौबे सहित अन्य लोग भी भारी संख्या में उपस्थित थे सभी लोगों ने जन्मदिन की बधाई देते हुये पूर्व मंत्री यशवंत सिंह के दीर्घायु की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button