गायत्री महायज्ञ में भक्तों का उमडा़ जन शैलाब

A huge crowd of devotees gathered for Gayatri Mahayagya

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी

रवि तिवारी

भिवंडी – अखिल विश्व गायत्री परिवार की संरक्षिका वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा के जन्मशताब्दी वर्ष महोत्सव के उपलक्ष्य मे ज्योती कलश भ्रमण श्रखला के अंतर्गत भिवंडी अशोक नगर स्थित नव निर्मित श्री सिध्देश्वर शिव मंदिर प्रागंण, में पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ
शांतिकुंज हरिद्वार एवं गायत्री परिवार भिवंडी के तत्वाधान में २०२६ नववर्ष स्वागतार्थ, राष्ट्रीय जागरण पर्यावरण शोधन हेतु महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में यज्ञाचार्य उपेंद्र जोशी, विजयराज सिंह, एवं अशोक कुमार व्दारा भजन प्रस्तुत किया गया। उसके पहले भव्य कलश यात्रा जैन मंदिर से श्री सिध्देश्वर शिव मंदिर, अशोक नगर, निकाली गई। उसके बाद विराट दीप महायज्ञ तथा दूसरे दिन प्रातः पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ , पूर्ण आहुति के पश्चात आरती, प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर सिध्देश्वर शिव मंदिर के अध्यक्ष दीपक नागरे,विनोद गुप्ता, मिलिंद पलसुले,लल्ला सेठ, बनवारीलाल गुप्ता, सुमन दीदी, कार्यक्रम संयोजक पी डी यादव, दिनकर सिंह, नीरज गुप्ता, महेश मौर्या गीताबेन पटेल, सुनीता नायक सहित सभी लोगो ने विशेष सहयोग दिया।

Related Articles

Back to top button