आधुनिक व्यायामशाला का भव्य उदधाटन
Grand inauguration of modern gymnasium

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी
रवि तिवारी
भिवंडी – भिवंडी ग्रामीण ईलाके के गोरसई गांव में श्री समर्थ व्यायामशाला में अत्याधुनिक व्यायाम उपकरणों से सुसज्जित व्यायामशाला का भव्य उदधाटन रविवार सुबह संतोष शेट्टी के हांथों संपन्न किया गा। इस व्यायामशाला को संतोष शेट्टी ने अपने निजी कोष से सात लाख रुपये की लागत से तैयार करवाया है। लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संतोष शेट्टी ने कहा, “चुनाव में जय-पराजय तो होते रहते हैं। लेकिन अपने लोगों का साथ कभी नहीं छोड़ना चाहिए। मैंने पराजय के बाद भी अपने दिए हुए वचनों को नहीं भुला हूं।
स़तोष शेट्टी ने कहा कि आने वाले समय में गांव के विकास के लिए शासन से संवाद कर विभिन्न योजनाओं को अमल में लाने का हरसंभव प्रयास करूंगा।” उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इस व्यायामशाला का अधिकतम उपयोग कर खुद को व्यसनमुक्त और स्वस्थ बनाए रखें। सरपंच सुदेश अण्णा गायकवाड़ ने संतोष शेट्टी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा, “विधानसभा चुनाव में पराजय के बावजूद संतोष शेट्टी ने अपने वादों को पूरा कर यह सिद्ध किया है कि वे सच्चे जनसेवक हैं।” इस कार्यक्रम ने गोरसई गांव के युवाओं को एक नई दिशा और प्रेरणा दी है। अत्याधुनिक व्यायामशाला के उद्घाटन से गांव के लोग उत्साहित हैं और इसे एक महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं। इस अवसर पर सरपंच सुदेश अण्णा गायकवाड़, सदानंद ठाकरे, शरद ठाकरे, रामदास केणे, योगेश केणे, कल्पेश केणे, लहू ठाकरे समेत गांव के अनेक युवा बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


