पतंग के मांझे से बाइक सवार घायल हेलमेट ने बचाई जान
Bike rider injured by kite string, helmet saved his life

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी
रवि तिवारी
भिवंडी – हिंदुहृदयसम्राट स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे फ्लाईओवर पर पतंग के मांझे से फसकर एक मोटर सायकल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया । हेलमेंट का महत्व क्या होता है। हादसे में घायल उस व्यक्ती से पूछों जिसकी जान हेलमेंट से बच गई। और एक बड़ी दुर्घटना टल गई। घायल व्यक्ति का नाम महेंद्र रविंद्र पाटिल बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार, महेंद्र अपने मित्र के साथ भिवंडी कल्याण मार्ग पर दवा लाने जा रहे थे। इसी दौरान फ्लाईओवर पर उनके गले और चेहरे पर पतंग का मांझा फंस गया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। हालांकि, उन्होंने हेलमेट पहना हुआ था, जिससे उनकी जान बच गई। मांझे के प्रभाव से उनके चेहरे पर गहरी चोटें आईं और हेलमेट के स्ट्रैप को भी नुकसान पहुंचा।पिछले साल इसी फ्लाईओवर पर एक ऐसा ही हादसा हुआ था, जिसमें एकता बाइक सवार की मौत हो गई थी। लगातार ऐसी घटनाओं के कारण नागरिक प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।



