आजमगढ़:सरदहा बाजार में पिता, पुत्र की हत्या से जुड़ी वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी,पुलिस ने वीडियो की पुष्टि से किया इनकार, देखें वीडियो

रिपोर्ट : कमलाकांत शुक्ल

महराजगंज/आजमगढ़:महराजगंज थाना क्षेत्र के सरदहा बाजार में बुधवार को सुबह कपड़ा व्यवसायी पिता, पुत्र की हत्या की घटना से जुड़ी वीडियो वायरल होने के बाद घटना के तीसरे दिन पूरे क्षेत्र में दहसत व सनसनी फैल गई । वायरल वीडियो को देख हर कोई अपराधियों के दुस्साहस की चर्चा कर रहा ।उक्त वायरल वीडियो में मृतक अब्दुल रशीद अपनी दुकान के प्रवेश द्वार पर खड़ा होकर धूम्रपान करते हुए तथा उसका पुत्र शोएब अख्तर दुकान में सफाई करते हुए नजर आ रहा है । तभी वहां पांच की संख्या में पहुंचे बदमाश दुकान में फायर करना शुरू किये तो वह दोनों पिता, पुत्र दुकान में ही दुबक कर बचने का प्रयास करते हैं किन्तु वहां बचने की संभावना न देख दोनों अंदर की तरफ भागते हैं तभी एक बदमाश उन्हें दौड़ा कर उन पर गोलियां बरसता है । इसके बाद बदमाश दुकान में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे और टीवी को तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं । कुछ बदमाश दुकान के बाहर खड़े होकर हवाई फायरिंग करते हैं । एक बदमाश दुकान में रखे कपड़ों में आग लगाता है । इस बीच बाहर खड़े बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए ललकारते हैं किंतु घर के अंदर से जब कोई नहीं निकलता है तो कुछ क्षण बाद पांचों बदमाश इत्मिनान के साथ पैदल ही वहां से चले जाते हैं । इसके बाद घर के अंदर से एक लड़की वहां पहुंचती है और दुकान में जल रहे कपड़ों को बुझाने का प्रयास करती है । मृतक के दो और बेटे दुकान में आते हैं जिसमें एक के सिर और शरीर पर साबुन का झाग लगा हुआ है । जिससे प्रतीत होता है की घटना के वक्त वह बाथरूम में स्नान कर रहा था । वायरल वीडियो को देख जहां लोगों में दहसत है वही अपराधियों के दुस्साहस की चर्चा हर किसी की जुबान पर है ।
इस संबंध में थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह से पूछने पर उन्होंने वायरल वीडियो की पुष्टि करने से इनकार किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button