अज्ञात करड़ो से खड़े कंटेनर में अचानक ही लगी भीषण आग

जबलपुर के नोदरा ब्रिज के पास चौपाटी के बाजू में नगर निगम एक मैदान में खड़े कंटेनर में अचानक ही भीषण आग लग गई। घटना की जानकारी तुरंत स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को दिया, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने आग पर मुश्किल से काबू पाया। बताया जा रहा है कि अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो निश्चित रूप से आग फैलती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। जिस जगह पर आग लगी थी उस से चंद कदमों की दूरी पर चौपाटी भी है जहां पर की हमेशा लोगों की भारी भीड़ लगी रहती है।दमकल विभाग में पदस्थ फायरमैन राजेश जैन ने बताया कि आज करीब 3:30 बजे अचानक ही सिविक सेंटर के पास स्थित मैदान में रखे कंटेनर दूदू कर जलने लगा कुछ देर बाद आग कि लपट इतनी तेज हो गई की, लोग यहां वहां भागने लगे। स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी जिसके बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया।स्थानीय निवासी गुड्डू नबी ने बताया कि दोपहर को अचानक ही कंटेनर में आग लग गई इसके बाद मौके पर हड़कंप की स्थिति बन गई, आनन फानन में दम करवा की टीम पहुंची और आज को बुझाया। गुड्डू नबी के मुताबिक यहां पर आज सामाजिक तत्व भी घूमते रहते हैं संभवत उन्हें लोगों ने आग लगाई होगी ।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



