Azamgarh :हत्या में वांछित चार अभियुक्त गिरफ्तार
हत्या में वांछित चार अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
फूलपुर कोतवाली अंतर्गत ग्राम नवादा निवासी राम पलट पुत्र स्वर्गीय धनई राजभर ने आज दिनांक 9.1.2025 को थाने पर आकर लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि मेरा पुत्र दीपचंद राजभर पुत्र राम पलट राजभर उम्र करीब 38 वर्ष दिनांक 8. 1.2025 को समय 8:30 बजे रात शेख बलिया थाना फूलपुर के विजय राजभर पुत्र चुन्नू लाल राजभर के साथ अपनी मोटरसाइकिलHF डीलक्स नंबरUP 50CH xxx शेखपुरआसो बाजार से अपने घर वापस आ रहा था कि नेवाडा टावर के पास चार-पांच लोग खड़े थे जिसे मेरे पुत्र वह विजय ने पूछा यहां क्यों खड़े हो इसी बात को लेकर मेरे पुत्र व विजय को काफी बुरी तरह से गाली गलौज देते हुए मारने पीटने लगे जिससे मेरे पुत्र वह विजय को काफी गंभीर चोट आई चोट लगने के कारण मेरा पुत्र बेहोश हो गया और विजय के शोर करने पर वे लोग जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए पता चलने पर मैं अपने पुत्र दीपचंद व विजय को सरकारी अस्पताल इलाज के लिए ले गया लिखित प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना फूलपुर पर मुकदमा संख्या 10 बाते 25 धारा 3(5 )/115(2)/110/351(2)/352बीएनएस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया जिसकी विवेचना वरिष्ठ उप निरीक्षक गंगाराम बिना द्वारा किया गया विवेचना के दौरान ही दीपचंद की मृत्यु हो जाने के कारण धारा 110 बीएन एस लोप करते हुए धारा 109/103(1) बीएन एस की बढ़ोतरी किया अग्रिम विवेचना धारा 3(5)/115(2)/109/103(1)/351(2)/352बीएनएस मैं की जा रही है तथा अभियुक्त हरीमन पुत्र स्वर्गीय प्रहलाद ग्राम नवादा विशाल कुमार पुत्र अरुण कुमार ग्राम खानपुर बेल्हमा हरिश्चंद्र पुत्र सूर्यबली ग्राम नेवाडा राजन पुत्र अमृतलाल ग्राम खानपुर बेलवा थाना फूलपुर को आज दिनांक 10. 1.2025 को थाना प्रभारी फूलपुर सच्चिदानंद मय हमराह के सभी आरोपियों को तिरंगा मोड़ के पास स्थित एक राम के ट्यूबवेल के पास से समय 15:40 बजे गिरफ्तारी करते हुए आरोपियों को चालान न्यायालय किया गया



