कांग्रेस पार्षद दल ने एसपी को सौपा ज्ञापन,कांग्रेस पार्षद के विरुद्ध झूठी शिकायत पर निष्पक्ष जांच की मांग

जबलपुर के एसपी आफिस में कांग्रेस पार्षद दल के द्वारा एसपी को ज्ञापन सौपा गया जहा इस दौरान कांग्रेस पार्षद दल के नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा व कांग्रेस पार्षद दल के द्वारा बताया गया की कांग्रेस पार्षद सफीक हीरा के विरुद्ध मो अल्तमस और उसके पिता के द्वारा एक झूठी शिकायत देते हुए फर्जी रजिस्ट्री और जमीन पर कब्जा करने का झूठा आरोप लगाते हुए शिकायत दी गई है।जो की पूरी तरह से निराधार है।वही कांग्रेस पार्षद सफीक हीरा की छवि खराब करने के लिए पूरा षड़यंत्र रचा गया है।जहा कांग्रेस पार्षद दल के द्वारा मामले में निष्पक्ष जांच करते हुए झूठी रिपोर्ट दर्ज करवाने वालो के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।वही कांग्रेस पार्षद सफीक हीरा का कहना है की जिन लोगो के द्वारा उनकी रिपोर्ट झूठी दर्ज करवाई गई उनके परिवार में अकरम करके है जिसपर आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है जो पूरा षडयंत्र रच रहा है ।वही न उनके द्वारा कोई जमीन बिक़वाई गई है ना ही किसी भी भूमि विक्रय में उनके हस्ताक्षर है।न ही उन्हें उक्त जमीन के बारे कुछ पता है।जिन लोगो ने उनकी छवि खराब करने झूठी शिकायत की है उनके खिलाफ जाँच कर कार्रवाई की जाये.

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button