आजमगढ़ पकड़े गए 51 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस के साथ तीन

Three arrested with 51 kg banned meat in Azamgarh

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़:फूलपुर कोतवाली पुलिस ने 51 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रविवार को उ0नि0 व0उ0नि0 गंगाराम बिन्द मय हमराह को सूचना मिली कि 03 व्यक्ति खोजापुर रोड पुलिया के पास दो बोरी लेकर खडे ब्यक्तियो से मौके पर खोलकर देखा गया तो उसमें प्रतिबंधित मांस पाया गया तथा तीनो ब्यक्तियो को 1.नसीम पुत्र अंसार निवासी ग्राम अंजान शहीद(डारीडीह) थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 52 वर्ष 2.फुलेश अली पुत्र स्व0 समशेर अली निवासी ग्राम इसहाकपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 37 वर्ष हाल पता-ससुराल ग्राम अंजान शहीद(डारीडीह) थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ 3.अबूकैश पुत्र सहाबुद्दीन निवासी ग्राम पोटरिया थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर उम्र करीब 27 वर्ष हाल पता-ससुराल ग्राम अंजान शहीद(डारीडीह) थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ बताया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0 15/2025 धारा 3/5/8 गोवध अधिनियम पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों को खोजापुर रोड़ पुलिया से समय करीब 23.45 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय किया गया।

Related Articles

Back to top button