आजमगढ़:रणधीर सिंह की मांता व अरुण सिंह के बाबा के निधन से भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर
Wave of mourning among BJP workers due to the demise of Randhir Singh's mother and Arun Singh's father

तहसील संवाददाता सत्येन्द्र सिंह
लालगंज/आजमगढ़:भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रणधीर सिंह चेवार की मांता सुशीला सिंह तथा अरुण सिंह चेवार के बाबा कल्पनाथ सिंह के देहावसान से भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर। शोक संवेदना ब्यक्त करने वालों का लगा तांता। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष, जिले के वरिष्ठ नेता अशोक कुमार राय व इंद्राज चौहान ने कहा कि मातृ पितृ शोक मनुष्य के जीवन का बहुत बड़ा शोक है। माता-पिता की छाया का जीवन में बड़ा महत्व होता है। माता-पिता रूपी वट वृक्ष की छाया का हट जाना मनुष्य के जीवन की अपूरणीय क्षति है। भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ गोरखपुर क्षेत्र के पूर्व संयोजक ओमप्रकाश सिंह तिलखरा ने कहा कि माता और मातृभूमि का स्थान स्वर्ग से बढ़कर होता है। पिता तथा बाबा का स्थान आकाश से भी उच्च होता है ।ऐसे अभिभावकों का अभाव होना मनुष्य के लिए अपूरणीय क्षति है। इस अवसर पर भाजपा नेता अशोक कुमार राय चिरकिहिट ,इंद्राज चौहान, ओम प्रकाश सिंह,जेपी सिंह कंजहित, नीरज सिंह, विजेंद्र सिंह, पारस यादव,अनिल सिंह, कमलेश सिंह, अमरनाथ सिंह सहित आदि लोग विशेष रूप से उपस्थित थे।



