आजमगढ़:अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़:अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 50 वर्षिय व्यक्ति की मौत, गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रोहवा मुस्तफाबाद के पास साइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे उस व्यक्ति गिरकर गंभीर घायल हो गए ,लोगो ने उठा कर लालगंज ले गए जहाँ डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया ,जहाँ इलाज के दौरान मौत हो गई।थानां गंभीरपुर के ग्राम थानौली निवासी ,मृतक राम अचल विश्वकर्मा 50 वर्ष पुत्र स्वर्गीय लालचंद विश्वकर्मा अपने गांव से गोसाई की बाजार जा रहे थे जैसे ही वह रोहवा मुस्तफाबाद के करीब पहुंचे पीछे से एक वाहन ने धक्का मार दिया जिससे वह गिर कर चोटिल हो गए, मृतक दो भाइयों में बड़े थे इनके दो पुत्री व एक पुत्र हैं पुत्र बड़ा है अभी तक किसी की शादी नहीं हो पाई है, घटना की खबर मिलते ही पत्नी कुसुम लता विश्वकर्मा व अन्य परिजनों का बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button