आजमगढ़:बाइक की टक्कर से महिला की मौत

Azamgarh: Woman dies in bike collision

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र में बाइक के धक्के से महिला की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया,जानकारी के अनुसार हैदराबाद गांव के पास शनिवार की शाम बाइक की टक्कर से महिला की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बाइक पलटने से युवक भी घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने जांच की। दीदारगंज थाना क्षेत्र के हैदराबाद गांव निवासी 55 वर्षीया मेवाती पत्नी स्व. रामाज्ञा शनिवार को खेत गई थी। शाम को वह पैदल घर लौट रही थी। गांव के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक सवार भी अनियंत्रित होकर पलट गया। उसे भी गंभीर चोटें आईं। महिला को लेकर परिजन फूलपुर के एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार युवक का उपचार चल रहा है, उसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है। मेवाती देवी की तीन बेटियां और एक बेटा है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया.

Related Articles

Back to top button