Azamgarh :2018 से फरार 50000 इनामियां शातिर अपराधी प्रमोद गिरफ्तार अवैध असलहा बनाने व बिक्री करने
2018 से फरार 50000 इनामियां शातिर अपराधी प्रमोद गिरफ्तार अवैध असलहा बनाने व बिक्री करने

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
दिनांक 22 3 2018 को तत्कालीन निरीक्षक राजकुमार सिंह थाना रौनापार के द्वारा ग्राम द्वारा करीमगंज में अभियुक्त गण प्रमोद पुत्र मोती विश्वकर्मा सकीम मोहब्बत पुर थाना मुबारकपुर अपने सात साथियों के साथ अवैध असलहा बनाते हुए देख तो मौके से चार अभियुक्त गिरफ्तार हुए वह दो अभियुक्त न्यायालय में हाजिर हुए तथा प्रमोद विश्वकर्मा पुत्र मोती विश्वकर्मा मौके से फरार हो गया अभियुक्तों के कब्जे से 10 देसी तमंचा चार और निर्मित तमंचा वह असलहा बनाने का उपकरण बरामद हुआ l फरार अभियुक्त प्रमोद विश्वकर्मा के गिरफ्तारी के लिए वर्ष 2022 में धारा 82/ 83 सीआरपीसी की कार्यवाही की गई लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो पाई दिनांक 23.8.2024 को पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियुक्त के गिरफ्तारी के लिए ₹25000 इनाम घोषित किया गया था दिनांक 7.1.2025 को पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ द्वारा थाना रौनापार पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 55/ 2018 धारा 3/5/7/12/35 के तहत अभियुक्त के ऊपर ₹50000 का नगद पुरस्कार घोषित किया गया l फरार अपराधी को पकड़ने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण क्षेत्राधिकारी सगड़ी व यूपी एसटीएफ लखनऊ यूनिट के द्वारा दिनांक 11.1.2025 को गुजरात के पलसाना सूरत थाने से मकान नंबर 32 सूर्यांश रेजिडेंसी के पास हल्दारू रोड बाघमारा से 11:45 बजे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर 72 घंटे का ट्रांजिट डिमांड लेकर थाना हाजा पर दाखिल कर माननीय न्यायालय आजमगढ़ भेजा जा रहा है l



