भारतीय महिलाओं ने जीता पहले खो-खो विश्व कप का खिताब

[ad_1]

नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। भारत को पहले महिला खो-खो विश्व कप का चैंपियन घोषित किया गया। मेज़बान टीम ने नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में खेले गए फाइनल में रविवार को नेपाल को 78-40 से हराया।

भारतीय महिला खो खो टीम ने शनिवार को सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 66-16 से हराया था।

महिलाओं ने आक्रमण और रक्षा दोनों में शानदार प्रदर्शन किया, और नेपाल को एकतरफा अंदाज में पराजित किया।

नेपाल की महिलाओं ने सेमीफाइनल मुकाबले में युगांडा को 89-18 से हराकर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था ।

–आईएएनएस

आरआर/

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button