भवन निर्माता पर ५ वर्ष से पानी चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी
रवि तिवारी
भिवंडी -भिवंडी निजामपुर शहर महानगरपालिका के अंतर्गत पानी चोरी की घटना के कारण पानी आपुर्ति में बाधा तथा कम दबाव की शिकायतें लगातार बढ़ती जा रही थीं। इस विषय को गंभीरता से लेते हुए भिववंडी मनपा प्रशासक एवं आयुक्त अजय वैद्य ने जलापर्ति विभाग के अधिकारी को निर्देश देते हुये कार्यवाई करने का आदेश दिया है।मनपा प्रशासक एवं आयुक्त अजय वैद्य के आदेशानुसार जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों व्दारा अनधिकृत नल कनेक्शनों की जांच शुरू की। जांच के दौरान टेमघर गांव के एक भवन निर्माता द्वारा लगातार ५ वर्षों से पानी चोरी किए जाने का मामला सामनें आया है। भवन निर्माता विकासक हरेश तुकाराम पाटिल और अन्य कई लोंगों ने मनपा प्रशासक के बिना किसी अनुमति के पालिका की जलवाहिनी में १ इंच व्यास का पाइप लगाकर सात मंजिला इमारत के लिए अवैध कनेक्शन लिया था। जिसके कारण सड़क की अवैध खुदाई व पानी चोरी मिलाकर पालिका प्रशासन को कुल ४लाख ६७ हजार ६५० रूपये के राजस्व का नुकसान हुआ है।भिवंडी महानगरपालिका पाणीपुरवठा विभाग के कार्यकारी अभियंता संदीप पटणावर के मार्गदर्शन में, उपअभियंता उद्धव गावडे और ौउनकी टीम ने इस पानी चोरी का भंडाफोड़ किया। पथक प्रमुख विराज भोईर और नफीस मोमिन के सहयोग से यह अनियमितता पकड़ी गई। इस प्रकरण में विकासक हरेश तुकाराम पाटिल के खिलाफ शांतीनगर पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। महानगरपालिका ने नागरिकों को चेतावनी दी है कि बिना अनुमति जल कनेक्शन लेना गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। पालिका ने न नागरिकों
से अनुरोध किया है कि वे नियमों का पालन करें और सहयोग करें।


