नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन,NSBRD ग्रुप के नेतृत्व मे भंवरताल पार्क में लगाया शिविर

A massive blood donation camp was organized on the birth anniversary of Netaji Subhash Chandra Bose, the camp was organized in Bhanwartal Park under the leadership of NSBRD Group

जबलपुर के भंवरताल पार्क में NSBRD ग्रुप के द्वारा नेता जी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें जिला अस्पताल के चिकित्सकों के सहयोग से रक्तदाताओं ने अपना रक्त दिया।इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया।जहा करीब 100 यूनिट ब्लड NSBRD ग्रुप के द्वारा एकत्रित किया गया।इस दौरान विष्णु विनोदिया ने बताया की नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में विगत 19 सालों से उनके द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।वही एकत्रित किया हुआ ब्लड उन पीड़ित बच्चो को दिया जाता है जो थैलीसीमिया और सिकिलसेल से पीड़ित है।क्योंकि सबसे बड़ी मानव सेवा किसी की जान बचाना होता है।इसलिए प्रतिवर्ष आज के दिन रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button