भिवंडी मनपा व्दारा अनिधिकृत नल कनेक्शन और ड्रैनेज लाइन पर सख्त कार्रवाई
Bhiwandi Municipal Corporation takes strict action against unauthorized tap connections and drainage lines

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी
रवि तिवारी
भिवंडी -भिवंडी महानगरपालिका व्दारा अवैध नल कनेक्शन और ड्रेनेज लाइन लगाने वालों के खिलाफ तथा मनपा के संपत्ती के नुकशान को लेकर दो अलग – अलग स्थानों पर अपराधिक मामला दर्ज कराया है। जिसको लेकर मनपा क्षेत्र के अंतर्गत मनमानी करने वालों में भय का वातावरण पैदा हो गया है ।
भिवंडी मनपा क्षेत्र के अंतर्गत कामतघर, सर्वे नं. १६१/५ भूखंड क्र. ८, भिवंडी में मनोज लालवाणी किरोरीमल कुंदवानी ने महानगरपालिका की अनुमति के बिना आरसीसी सड़क खोदकर अवैध ड्रेनेज लाइन डाल दी। इसके अलावा, जलवाहिनी में छेद करके १ इंच व्यास के दो नल कनेक्शन अवैध रूप से लिए। इस कृत्य से कुल ५,५१,२६७ रूपये का नुकसान हुआ। नारपोली पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता २०२३ की धारा ३२४(४), ३०३(२) और ३२६(०) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसी तरह एक दूसरे मामले में निजामपुरा, बारक्या कंपाउंड, नदी नाका, भिवंडी में अली प्लंबर ने बिना अनुमति के सड़क खोदकर ½ इंच व्यास के ७ नल कनेक्शन अवैध रूप से लिए। इस कार्य से सड़क और जल आपूर्ति को कुल ४०,३४९ रूपये का नुकसान हुआ। इस संबंध में निजामपुर पुलिस स्टेशन में धारा ३२४(४), ३२४(५), ३०३(२) और ३२६(०) के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई प्रशासक एवं आयुक्त के आदेशानुसार, कार्यकारी अभियंता संदीप पटणावर और उप अभियंता सर्फराज अंसारी के मार्गदर्शन में पथक प्रमुख विराज भोईर और सहायक पथक प्रमुख नफीस मोमिन द्वारा की गई। महानगरपालिका ने
चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसे किसी भी अवैध कार्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।


