उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में पूर्व जिला पंचायत सदस्य सहित 6 लोगों की हत्या,जमीनी विवाद को लेकर हमलावरों ने आपस में घटना को दिया अंजाम किसी को गोली मारी तो किसी का गला रेतकर कर दिया काम तमाम

घटना को लेकर क्षेत्र में फैला सन्नाटा और जांच में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे डीएम सहित जिले के आला अधिकारी

 

रिपोर्ट:रोशन लाल

देवरिया जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां रुद्रपुर के निकट फतेहपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते छह लोगों की हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंच कर भारी पुलिस बल द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है। घटना को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मचा है। घटनास्थल पर चीख- पुकार से पूरा गांव सहम उठा है। गांव में तनाव का माहौल है। छह लोगों की हत्या की खबर ने पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा दिया है।
जनपद देवरिया के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में भूमि विवाद में एक परिवार की एक सदस्य की तो दूसरे परिवार से पांच लोगों की हत्या कर दी गई है और एक की हालत गंभीर बताई जा रही है ।मृतकों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार गांव में एक व्यक्ति से दुसरे ब्यक्ति का भूमि विवाद काफी लंबे समय से चल रहा है। जिसको लेकर आपसी रंजिश में हुए विवाद में एक पक्ष से एक व्यक्ति की तो दूसरे पछ से पांच लोगों की ह्त्या होगई। इस संबंध में पुलिस ने कुछ गिरफ्तारियाँ भी करली है।सूत्रों के अनुसार आज सुबह प्रेम चंद्र यादव सत्यप्रकाश दुबे के घर पर आए थे।जिसमें किसी बात को लेकर आपस मे कहासुनी होगई। जहाँ पर सत्यप्रकाश दुबे और उनके परिजनों ने प्रेम यादव की धारदार हथियार से हत्या कर दी।कुछ देर बाद प्रेम यादव के टोले अभयपुर से लोगों ने सत्यप्रकाश दुबे के घर पर हमला कर घटना को अंजाम देकर पांच लोगों को मौत की नीद सुला दिया। इस विवाद में कुल छः लोगो की मृत्यु हो चुकी है।मामले में दो गिरफ्तारी हुई है। प्रकरण की जांच जारी है।रुद्रपुर इलाके में हुई घटना में दोनों पक्षों से मृतकों के नाम- सत्यप्रकाश दूबे (54) पुत्र जनार्दन दूबे किरन दूबे (52) पत्नी सत्यप्रकाश दूबे सलोनी (18) पुत्री सत्यप्रकाश दूबे नंदिनी (10) पुत्री सत्यप्रकाश दूबे गांधी (15) पुत्र सत्यप्रकाश दूबे प्रेम यादव (50) पुत्र रामभवन यादव है। जब कि हालात गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने अनमोल (8) पुत्र सत्यप्रकाश दूबे को स्पताल भेज दिया।घटनास्थल पर पहुंचे हुए जिला अधिकारी देवरिया ने मीडिया से बात करते हुए घटना के संबंध में अवगत कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button