प्रतिबंधित कफ सिरप तस्करी करने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार ३९लाख ७५हजार२०० रूपये का माल बरामद

Five members of a gang involved in smuggling of banned cough syrup arrested, goods worth Rs. 39,75,200 recovered

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी

रवि तिवारी
भिवंडी -मालमत्ता अपराध शाखा ठाणे यूनिट व्दारा भिवंडी ओवली गांव के पास से गुजरने वाली बृहदमुंबई के पाइप लाइन मार्ग पर मध्य रात्रि लगभग १२ बजे के आस -पास गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ३९लाख ७५हजार २०० रुपये कीमत के प्रतिबंधित आर,एक्स, कोडीन,फास्फेट,ट्रिप्रोलडीनऔर हाइड्रोक्लोराइड सिरप की कुल १७ हजार ६४० बोतलें बरामद की गई हैं।भिवंडी के नारपोली इलाके में नशीला मानव जीवन को हानी पहुचाने वाली नशीली प्रतिबंधित सिरप दवाईओं के बिक्री की गुप्त सूचना अपराध शाखा पुलिस को मिली थी। जानकारी के आधार पर पुलिस ने ओवली गांव जाने वाले बीएमसी पाइप लाइन पर रात लग-भग १२ बजे के आस-पास छापा मार कर दिलीप हरिराम पाल,ज्योति प्रकाश हृदय नारायणसी, दिनेश सिंह चेत नारायण सिंह, श्याम सुन्दर रविशंकर मिश्रा और इकबाल साजन शेख को गिरफ्तार किया है। यह सिरप बिना लाइसेंस और डॉक्टर की पर्ची के बिना बेचने की योजना बनाई जा रही थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आर,एक्स,कोडीन,फास्फेड, और वनरेक्स,टी,एम कफ सिरफ की कुल १४७ बॉक्स में १७हजार ६४० बोतलें बरामद कीं गइ हैं । जिनकी कीमत ३९लाख,७५ हजार ,२०० रुपये बताइ गई है। यह प्रतिबंधित दवाएं स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हैं। और इनका उपयोग गलत उद्देश्यों के लिए किया जा रहा था। सभी आरोपी के खिलाफ ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट कलम ८(क),२२(क) और विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और इस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button