आठ कैदी फरार, चौकीदार घायल

जबलपुर के बाल संप्रेषण गृह से सोमवार मंगलवार की दरमियानी रात 8 नाबालिक फरार हो गए। बाल संप्रेषण गृह से भागने से पहले नाबालिक आरोपियों ने चौकीदार के सिर पर ताला मार कर उसे गंभीर रूप से घायल किया और फिर छत की चाभी छीनी इसके बाद वहां से कूद कर में रोड तरफ भाग गए। इतना ही नहीं नाबालिक आरोपी चौकीदार का मोबाइल भी छीन कर भागे हैं। जानकारी मिलते ही देर रात राजी थाना पुलिस और बढ़ संप्रेषण गृह के अधिकारी मौके पर पहुंचे और अब फरार नाबालिकों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सभी आठों नाबालिक आरोपी साढ़े 17 साल के हैं जो कि आदतन अपराधी हैं ,और इससे पहले भी बाल संप्रेषण गृह आ चुके हैं। चौकीदार राजेंद्र कुमार पटेल के मुताबिक रात करीब एक से दो बजे के बीच सभी आठों लड़के एक साथ उसके पास पहुंचे और गेट की चाबी मांगने लगे, चौकीदार ने जब चाबी देने से मना किया तो सिर पर ताला मारकर घायल किया और फिर छत की चाबी छीनकर ऊपर पहुंचे और फिर वहां से कूदकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि फरार हुए नाबालिक अवैध हथियार लेकर घूमने मारपीट के मामले में लाए गए थे। फिलहाल रांझी थाना पुलिस नाबालिक आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button