राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्रीजी की जयंती श्रद्धा पूर्वक धूमधाम से मनाई गयी,तहसील सहित सभी कार्यालयों व विद्यालयों में मनाई गयी जयंती

रिपोर्ट:राकेश श्रीवास्तव
सगड़ी/आजमगढ़:सगड़ी तहसील के अंतर्गत विद्यालयों , तथा अन्य कार्यालयों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई l इसी क्रम में डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर बालिका हाई स्कूल कंजरा दिलशादपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई।सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद झंडारोहण कर सभी अध्यापकों व बच्चों ने मिलकर के राष्ट्रगान प्रस्तुत किया तत्पश्चात झंडे को सलामी देकर सभी अध्यापकों ने आज के दिन के महत्व के बारे में बच्चों को बताया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राकेश श्रीवास्तव ने बताया महात्मा गांधी अहिंसा के पुजारी थे उन्हें हिंसा पसंद नहीं थी इसीलिए उनके बताये गये अहिंसा के सिद्धांत को पूरा विश्व मानकर आज अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस मना रहा है।वहीं पर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के बारे में कहा गया कि उनके चरित्र से हमें यह ज्ञान मिलता है कि यह बहुत ही ईमानदार कर्तव्य निष्ठ और निर्भीक अपने बातों पर खरे रहने वाले व्यक्ति थे।शास्त्रीजी ने देश को विषम परिस्थितियों से बाहर निकालने के लिए जय जवान जय किसान का नारा दिया l हमें इन महान हस्तियों के दिए गए विचारों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए l इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राकेश श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य रागिनी देवी, उप प्रधानाचार्य अजय तिवारी, प्रिंस यादव, रंजीत मौर्य, सौरभ चौहान, रिंकू चौहान, मीना यादव, शिल्पा विश्वकर्मा, पूजा वर्मा, सोनाली विश्वकर्मा, अंजली यादव, पूनम विश्वकर्मा, शिखा मौर्या, आदि अध्यापकगढ़और विद्यालय के बच्चे मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button