ठेकमा ब्लॉक पहुंचे अनुदेशक कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष राकेश पटेल, भव्य स्वागत

State President of Instructor Welfare Committee Rakesh Patel reached Thekma Block, grand welcome

गंभीरपुर /आजमगढ़।पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राकेश पटेल जी का बुधवार को जनपद आजमगढ़ के ठेकमा ब्लॉक में आगमन हुआ। उनके पहुंचते ही अनुदेशकों में उत्साह की लहर दौड़ गई।

Azamgarh news:ऑपरेशन वज्रपात: सोशल मीडिया पर रंगबाजी दिखाने वाले 8 युवकों पर पुलिस का शिकंजा

ब्लॉक अध्यक्ष रामानंद यादव के नेतृत्व में अनुदेशकों ने प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण और अंगवस्त्रम पहनाकर जोरदार स्वागत किया। स्वागत समारोह में ठेकमा ब्लॉक के अनुदेशकों ने संगठन की मजबूती और लंबित मांगों पर चर्चा की।इस अवसर पर मनीष गुप्ता, सुनील कुमार, प्रवीण कुमार, चंदन कुमार, रामबचन सहित बड़ी संख्या में अनुदेशक उपस्थित रहे।

आजमगढ़ में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप।

सभी ने प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया और संगठन को एकजुट रखने का संकल्प लिया।प्रदेश अध्यक्ष राकेश पटेल ने अनुदेशकों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन उनकी हर जायज मांग के लिए सरकार से लगातार वार्ता कर रहा है। उन्होंने अनुशासन और एकता बनाए रखने पर जोर दिया।कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। सभी अनुदेशकों ने प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन में आगे काम करने का भरोसा दिलाया।

आजमगढ़ में दोस्त की शादी में गया युवक लापता, तीसरे दिन एक्सप्रेस-वे किनारे मिला शव; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button